लखीमपुर: अटल सभागार में महिला आयोग की जनसुनवाई पर सवाल, तय समय पर नहीं पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य, फरियादी करते रहे इंतजार
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की प्रस्तावित जनसुनवाई तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जनसुनवाई सुबह 11 बजे से आयोजित होनी थी, लेकिन दोपहर करीब 12:10 बजे तक भी आयोग की सदस्य सभागार नहीं पहुंचीं। इ