आज एक ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से मुझे इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित 10 विजेता प्रतिभागियों को 15 दिनों के लिए बेंगलुरु, कोलकाता और गुवाहाटी की शैक्षिक/प्रेरणादायक यात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा की तिथियों की घोषणा अभी शेष है।
इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया परिवार को देता हूँ। आप सभी के निरंतर सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार। आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। 🙏