बरियारपुर: दर्जनों लोगों ने जन सुराज पार्टी का हाथ थामा, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
रविवार को जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मलिक की अगुवाई में पार्टी के विस्तार हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया। बैठक में दर्जनों लोगों ने जन सुराज पार्टी का हाथ थामा जिला अध्यक्ष ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अध्यक्ष ने कहे जिला से लेकर प्रखंड तक एवं प्रखंड से पंचायत तक हम अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।