सदर: वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर, पारा 39 डिग्री पहुंचा; अगले दो दिनों में बारिश की संभावना
मई महीने की शुरुआत के साथ ही वाराणसी में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ काशी प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया।