पुष्पराजगढ़: पोड़ी में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया चक्का जाम
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडकी के ग्राम पौड़ी में मंगलवार 11:00 बजे पेयजल की समस्या से परेशान महिलाओं एवं ग्रामीणों ने शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 15 दिनों से गांव का हैंड पंप खराब है जिसके कारण उन्हें 3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा था और इसकी शिकायत के बाद भी विभाग कोईकार्यवाही नहीं कर र