कवर्धा: ग्राम बम्हनी के कोठार में रखे दो पैरावट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
दरअसल आगजनी का घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी का है जहां पर शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास ग्राम बम्हनी के कोठार में रखें दो पैरावट में किसी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने दमकल की टीम को दी दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.