मंडला: बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगाई आग, 3000 एकड़ में फैली, सड़क पर छाया धुआं
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, सोमवार को शाम 5:00 बजे जहां बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग करीब 3000 एकड़ क्षेत्र में फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बम्हनी-बिछुआ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खेतों में अचानक आग भड़क उठी।