बिसवां: बल्लई गांव में कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलसी
Biswan, Sitapur | Oct 15, 2025 ग्राम बल्लई में बुधवार को खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार अंकिता (21) पत्नी सूरज निवासी बल्लई में बुधवार को अपने घर में भोजन बना रही थी। इसी दौरान कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। कुकर फटने से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया।