फतुहा: गंगापुर गांव में मंदिर के पास से पुलिस ने पिकअप पर लदा चोरी का बिजली का तार बरामद किया
Fatwah, Patna | Mar 31, 2026 गंगापुर गांव में मंदिर के पास एक पिकअप पर लोड चोरी के विद्युत तार कपचरूखिया थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है। पूछे जाने पर इस पिकअप वैन के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि पिकअप वैन के रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगते ही आगे कि कारवाई किया जायेगा।