लखीसराय: युवा कांग्रेस पर लाठीचार्ज के खिलाफ लखीसराय युवा कांग्रेस ने जिले में किया विरोध प्रदर्शन
लखीसराय। पटना में कल युवा कांग्रेस पर लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कल पटना में बेरोज़गारी, महंगाई, अपराध समेत कई मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा का धेराव करने निकले थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज किया गया था।