गोरखपुर: ग्राम गुरौली में बीती रात रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, पीड़ित परिवार से सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने की मुलाकात
सदर सांसद रवि किशन शुक्रवार को आग लगने की सूचना पर तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। उन्होंने निषाद परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरौली में सुग्रीव निषाद के घर गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। सांसद तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके आवास एवं अन्य राहत सामग्री की मदद हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता किया।