जौनपुर: बढ़ते वाहनों के कारण पार्किंग संकट गहराया, सड़कों पर जाम से लोग परेशान
जौनपुर जिले में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते पार्किंग की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। जनपद में 4 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से नगर में पार्किंग के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। पूर्व में शाही किले के पास पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया था, लेकिन वाहन चालकों द्वारा इसका उपयोग नहीं किया गया