बयाना: बयाना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन सुविधाएं और लंबित भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बयाना परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने विधायक डॉ. ऋतु बनावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाग की अधिकांश योजनाएं अब ऑनलाइन संचालित हो रही हैं, जिससे कार्यभार बढ़ गया है, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं, प्रोत्साहन राशि और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है।