इटावा: इटावा जिला सहकारी बैंक के 102 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की
Etawah, Etawah | Sep 12, 2025 जिला सहकारी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपित अखिलेश चतुर्वेदी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। एससीएसटी न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार चतुर्थ ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है। सहकारी बैंक के अधिवक्ता कार्तिकेय यादव ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे यह बताया कि इस मामले में शेष नौ आरोपितों की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।