फूलपुर: शहजेरपुर गांव स्थित पोखरे से मिला अच्छेलाल राजभर का शव, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजेरपुर गांव निवासी अच्छेलाल राजभर का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पक्के पोखरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि अच्छेलाल राजभर सोमवार की शाम घर से शहजेरपुर पुरवा चौराहे की ओर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था