सुरक्षित यातायात, सुगम आवागमन — हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
पुलिस आयुक्त आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिंद्र पटेल एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री सोनम कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से समस्त यातायात निरीक्षकों (Traffic Inspectors) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान जनपद की वर्तमान यातायात व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice