घोरावल: घोरावल में यातायात पुलिस ने 55 वाहनों का ई-चालान किया, 17 वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाए
सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खुटहां बाइपास तिराहे और नगर पंचायत के मुख्य तिराहे सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान में 55 वाहनों का ई-चालान किया गया और 17 वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए।यह अभियान शनिवार सुबह करीब 11 बजे से देर शाम 7 बजे तक चला।