कोलायत: कोलायत में अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक में कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई, आयोजन की जानकारी आशीष काटियाँ ने दी
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर मेघवाल धर्मशाला मे बैठक का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति का गठन किया गया तथा आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार जयंती पर आयोजन अलग होंगे।