धनवार: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मिठाई दुकान और मिल का किया निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर सामान किया नष्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार के द्वारा गुरुवार को धनवार बाजार में औचक निरक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कतई मसाला मिल, मिठाई दुकान, कारखाना में बनने वाले सामग्री की जांच की गई।