परमश्री गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के पूर्व आयोजित वर्ग व्यवस्था टोली की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव विशेष रूप से शामिल हुईं।