बिहारीगंज: प्रखंड कार्यालय सभागार में VB-G RAM G अभियान को लेकर बैठक आयोजित
बिहारीगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को वीबी-जी राम-जी अभियान 2025 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सीमा कुमारी ने की। इस दौरान मनरेगा पीओ मनोज कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अभियान के उद्देश्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जन-जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।