कोटखावदा थाना इलाके में हवाई ठेकेदार के तोतर से परेशान होकर एक युवक के घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या की सूचना के बाद कोटखावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंखे के फांसी के फंदे से शव को उतार कर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव सुपुर्द किया।