भैंसदेही के ग्राम ढाबा मे एक निजी स्कूल के अतिक्रमण वाले हिस्से पर प्रशासन का बुलडोजर चला और कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया l दरअसल स्कूल मालिक नईम ने स्कूल भवन का निर्माण कराया था लेकिन पंचयात की अनुमति नहीं ली गई थी साथ ही स्कूल का कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जमीन पर बनाया गया था l स्कूल मालिक नईम ने तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट मे आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी