कनाट प्लेस: महापौर डॉ.शैली ओबेरॉय को दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग ने भेजा नोटिस
महापौर डॉ.शैली ओबेरॉय को दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग ने भेजा नोटिस. दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि हरदयाल म्युनिसिपल लाइब्रेरी के सफाई कर्मचारियों को 32 महीने से वेतन नहीं दिया गया है.इसे लेकर मेयर को नोटिस जारी किया गया है. उन्हें आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.