महासमुंद में 24 सितंबर को रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला ग्राम बरोडाबाजार स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों द्वारा 230 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक और ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। साक्षात्कार के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।
#MahasamundNews #RozgarMela #JobVacancy #ChhattisgarhJobs #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Sep 21, 2026