दुर्गावती: गोरार गांव में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे तालाब में डूबने से एक 8 वर्षी बच्ची की मौत हो गई। मृतका ऋषि कुमारी पिता सदाबृज ग्राम गोरार थाना दुर्गावती जिला कैमूर की निवासी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।