हाथरस: हाथरस जंक्शन नगला तजना में बदमाशों ने घर में लूटपाट की, युवक घायल, ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ा
हा.जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला तजना में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया! इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया! इस घटना से हंगामा को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई इसी क्रम में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया! वहीं घायल का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!