विदिशा नगर: विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए मल्टी भवन में रहवासियों ने चुनाव का किया बहिष्कार
शमशान घाट के नजदीक गौशाला के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 से पांच मंजिला भवन मल्टी के रूप में बनाए गए हैं.... यहां वर्तमान में 84 परिवार रह रहे हैं लेकिन उन्हें किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी है.... रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर अब थक चुके हैं और इसीलिए उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार किया है....