वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : सीएम विष्णु देव साय
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नक्सलवाद के खिलाफ पिछले एक वर्ष की कार्रवाइयों में 6 जवानों ने वीरगति प्राप्त की, जबकि 84 नक्सली मारे गए। शहीद परिवारों का सम्मान और प्रदेश में शांति-निर्माण के प्रयास जारी हैं।