सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उनके अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विरोध जताए जाने की बात कही गई है।
अभिजीत दीपके की ओर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं से शिवाजी पार्क पहुंचने की अपील की गई है। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के समानांतर आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही गई है।
#Breking #News #india #trending #viral