इटावा: इकदिल पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया, होटल राज पैलेस में 2 युवतियों और 6 युवकों को भेजा जेल, होटल मालिक फरार
इकदिल के पिलखर में राज पैलेस होटल में देह व्यापार चल रहा था। शनिवार रात पड़ोसी महिला से युवकों द्वारा की गई अभद्रता और अश्लीलता की शिकायत के बाद सीओ सिटी के निर्देशन में होटल में की गई छापेमारी के दौरान पकड़ी गई दो युवतियां समेत छह युवकों एवं आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। पूछताछ के बाद देह व्यापार रैकेट चलने का खुलासा हुआ। सोमवार को सभी को जेल भेजा गया।