कौंधियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज मंगलवार सुबह 09:00 बजे के आसपास आशा बहुओं का धरना प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी रहा। आशा बहुओं ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है उनकी मुख्य मांग है मासिक निश्चित वेतन हैं।आशा बहुओं का कहना है कि उन्हें बरसात, सर्दी और गर्मी सहित सभी मौसमों में 24 घंटे काम करना पड़ता हैं।