पंचकूला: माता समलासन देवी मेले के अवसर पर रायपुर रानी बस स्टैंड पर लगाया गया रक्तदान शिवर 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
माता समलासन देवी मेले के अवसर पर रायपुर रानी के बस स्टैंड पर आज श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और दुर्गा निर्माण व सेवा समिति रायपुर रानी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 20 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया। श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सभी रक्तदाताओं को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।