सुपौल: अनिल कुमार सिंह बने जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष, अनुराधा कुमारी पासवान बनीं महिलाध्यक्ष
Supaul, Supaul | May 5, 2026 सुपौल। जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर जिला स्तर की नई टीम की घोषणा की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के अनुसार अनिल कुमार सिंह को सुपौल का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बृजेश कुमार यादव को महामंत्री, मदन मोहन