कोंच: कोंच में जल संकट: एक करोड़ की जल मीनार बनी शोभा की वस्तु, पेयजल आपूर्ति ठप
Konch, Gaya | Apr 27, 2026 प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल मीनार इन दिनों अपनी उपयोगिता खो चुका है और महज शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे आसपास के महादलित टोला सहित हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।