महोबा: महोबा के पचपहरा के पास अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 कानपुर देहात के बीसलपुर निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र बर्तन की फेरी लगाकर लौट रहा था। तभी पचपहरा के पास तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फेरी वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।