गुना नगर: होटल प्रेम ग्रीन के पीछे वाली बस्ती शिव कॉलोनी में दुकान पर बैठी महिला से गाली-गलौज, विरोध पर पांच लोगों से मारपीट
गुना कोतवाली थाना के प्रेम ग्रीन होटल के पीछे वाली बस्ती शिव कॉलोनी में मारपीट हो गई। 24 जून को जिला अस्पताल में भर्ती गालों ने बताया, बीती रात दुकान पर बैठी महिला के साथ नशे में कुछ लोगों ने गाली गलौज की, विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। पांच घायलों में दो बुजुर्ग भी शामिल है। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामला जांच में लिया है।