मोकामा: मोकामा के चाराडीह में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेले में पहुंचे चिराग पासवान, उमड़ी भीड़
Mokameh, Patna | Apr 2, 2026 मोकामा के चाराडीह में लगने वाले वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के मेले में लोजपा रामविलास के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को लगभग साढ़े 5 बजे बाबा चौहरमल के दर्शन हेतु पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ चिराग भैया जिंदाबाद के नारे लगाये और चिराग पासवान की एक झलक देखने के लिए लालायित दिखे। इस अवसर पर उन्होंने बाबा चौहरमल की पूजा अर्चना की।