इटकी: काटू गांव में रातू में नशे में धुत पति ने लाठी से पीटकर की पत्नी की हत्या
Itki, Ranchi | Feb 17, 2024 काटू गांव में नशे में धुत पति उमेश महतो ने अपनी पत्नी उर्मिला देवी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उमेश महतो की शादी उकड़ीमाटी तोरपा निवासी उर्मिला देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से उमेश अपनी पत्नी से दहेज में बाइक और पैसा के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं शनिवार को पोस्टमार्ट कर शव परिजनों को सौंपा गया।