ललितपुर: भेलोनी लोध के ग्रामीणों ने कुछ नामजद लोगों पर सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया, डीएम को दी शिकायत
ग्राम भेलोनी लोध के मजरा टोरिया निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपते हुए बताया कि उनके यहां गांव के कुछ नामजद लोगों ने अवैध तरीके से सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने उक्त मामले में मामले की जांच कर रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।