दतिया: गांगेपुरा में पागल सियार का महिला पर हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, डेढ़ घंटे तक नहीं मिला उपचार
ग्राम गांगेपुरा में शनिवार को पागल सियार के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक भैंस का बच्चा और एक अन्य महिला भी सियार के हमले में जख्मी हो गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं।