ज्वालापुर पुलिस ने BHEL सेक्टर 2 चौक के पास से 2 किलो 35 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाईक से गांजे की तस्करी करता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी तस्लीम उर्फ गोलू मौहल्ला कड़च्छ का रहने वाला है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।