सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 4 वांछित गिरफ्तार, 5 ट्रक किए सीज
थाना चिलकाना पुलिस ने रविवार दोपहर 3:00 बजे अवैध खनन, परिवहन के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पाँच ट्रकों को सीज किया। वादी की तहरीर के आधार पर बरथा क्षेत्र के संगम व नेशनल स्टोन क्रेशर के साथ मिलीभगत कर बिना खनन परिपत्रों के डम्परों में खनन सामग्री भरकर परिवहन करने का मामला पंजीकृत किया गया था।