शाहबाद: दूषित पानी से जूझ रहे सहरिया परिवार, महिलाओं ने नए ट्यूबवेल की मांग उठाई
Shahbad, Baran | Apr 22, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गणेशपुरा के मुहाल गांव में सहरिया समुदाय के परिवार इन दिनों दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीने का पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। कई लोग बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं।