लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित बड़ी बाजार में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए। रैथा गांव निवासी सोनू निषाद परिवार संग शादी का सामान लेने आए थे। चाट खाने के दौरान कार में रखा बैग, जिसमें करीब 3.5 लाख रुपये, पायल, बिछिया व मंगलसूत्र था, चोरी हो गया।