हसनगंज: विकासखंड नवाबगंज के महनौरा गांव में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
उन्नाव जनपद के विकासखंड नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत महनौरा गांव में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकत्सव और परीक्षा फल वितरण समारोह कार्यक्रम कराया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव पहुंचे जहां पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया है और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला है