Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

दिनांक 30-07-2026 को पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कामली पुल, एनएच-05 के समीप खड़ी एक गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं जो इसे बेचने की फ़िराक में है । इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर नियमानुसार उक्त गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 12.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र श्री जयचन्द, निवासी गांव कटेरा, डाकघर तान्दी, तहसील निथर, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष तथा अरुण भारती पुत्र श्री हरवंश लाल, निवासी गांव गंच्हवा, डाकघर डैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष, के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान घटना में प्रयुक्त गाड़ी को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनका 05 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है साथ ही, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है मामले में जाँच जारी है I

Solan, Solan | Aug 1, 2026
दिनांक 30-07-2026 को पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कामली पुल, एनएच-05 के समीप खड़ी एक गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं जो इसे बेचने की फ़िराक में है । इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर नियमानुसार उक्त गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 12.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र श्री जयचन्द, निवासी गांव कटेरा, डाकघर तान्दी, तहसील निथर, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष तथा अरुण भारती पुत्र श्री हरवंश लाल, निवासी गांव गंच्हवा, डाकघर डैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष, के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान घटना में प्रयुक्त गाड़ी को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनका 05 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है साथ ही, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है मामले में जाँच जारी है I - Solan News