मंझनपुर: चक हिंगुई में कार को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक कार से भिड़ी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
करारी इलाके के चक हिंगुई मोड़ पर शनिवार शाम एक कर में पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भिड़ गई है।इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसके सिर में काफी चोटें आई है।मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है की बाइक सवार कार को ओवरटेक कर रहा था।मोड आने पर कार ने रफ्तार कम किया तो बाइक भिड़ गई है।