रतनगढ़: रतनगढ-चूरू रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, GRP पुलिस ने शव को रतनगढ़ मॉर्चरी में रखवाया
रतनगढ़ चूरू रेल लाइन पर आज देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से, एक व्यक्ति की मौत हो गई। रतनगढ जीआरपी पुलिस ने बताया कि मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन के पास आज देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से गांव सूरतपुरा निवासी 48 वर्षीय बाबूलाल पुत्र पुराराम मेघवाल की मौत हो गई। शव को रतनगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।