गोरखपुर: एम्स ऑडिटोरियम में "गोरखपुर फोरम फॉर क्लीन एयर" विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
"गोरखपुर फोरम फॉर क्लीन एयर’’ विषय पर एम्स ऑडिटोरियम गोरखपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया गया कि लोगों को वायु प्रदूषण के बारे में कैसे जागरूक किया जाए। लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाए कि वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।